Genesis 9:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
badal men jo dhanush hoga maain use dekh ke yah sada kee vacha smaran karoonga jo parameshvar ke aur prathvee par ke sab jeevit shareeradhaaree praanaiyon ke beech bandhaee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैं ध्यान से बादलों में मेघधनुष को देखूँगा तब मैं उस स्थायी वाचा को याद करूँगा। मैं अपने और पृथ्वी के सभी जीवित प्राणियों के बीच हुई वाचा को याद करूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब बादलों में धनुष दिखाई देगा तब उसे देखकर मैं उस शाश्‍वत विधान को स्‍मरण करूंगा, जो मुझ-परमेश्‍वर और पृथ्‍वी के समस्‍त जीवित प्राणियों के मध्‍य स्‍थापित किया गया है।’
Hindi Bible HHBD
बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देख के यह सदा की वाचा स्मरण करूंगा जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बन्धी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देख के यह सदा की वाचा स्मरण करूँगा, जो परमेश्‍वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बन्धी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब भी यह मेघधनुष दिखेगा, मैं परमेश्वर और पृथ्वी पर रहनेवाले प्रत्येक प्राणी के बीच की हुई सनातन वाचा को याद करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देखकर यह सदा की वाचा स्मरण करूँगा, जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बंधी है।”