Genesis 9:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tumhara dr aur bhy prathvee ke sab pashuuo, aur akash ke sab pakshiayo, aur boomi par ke sab renganevale jantuo, aur samudr kee sab machhliyon par bana rahega: ve sab tumhare vash men kar diae jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पृथ्वी के सभी जानवर तुम्हारे डर से काँपेंगे और आकाश का हर एक पक्षी भी तुम्हारा आदर करेगा और तुमसे डरेगा। पृथ्वी पर रेंगने वाला हर एक जीव और समुद्र की हर एक मछली तुम लोगों का आदर करेगी और तुम लोगों से डरेगी। तुम इन सभी के ऊपर शासन करोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धरती के पशु, आकाश के पक्षी, भूमि पर रेंगनेवाले जन्‍तु, और समुद्र की मछलियां, वे सब के सब आतंकित होकर तुमसे डरेंगे। उन पर तुम्‍हारा अधिकार होगा। मैं उनको तुम्‍हारे हाथ में सौंपता हूं।
Hindi Bible HHBD
और तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा: वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा: ये सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पृथ्वी के हर एक पशु एवं आकाश के हर एक पक्षी पर, भूमि पर रेंगनेवाले जंतु पर तथा समुद्र की समस्त मछलियों पर तुम्हारा भय बना रहेगा—ये सभी तुम्हारे अधिकार में कर दिए गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।