Habakkuk 1:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere prabhu yahova, he mere pavitra parameshvar, kya too anadi kal se naheen haai? is karan ham log naheen marane ke. he yahova, too ne unako nyay karane ke liye ttharaya haai he chattan, too ne ulahana dene ke liye unako baaittaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर हबक्कूक ने कहा, “हे यहोवा, तू अमर यहोवा है! तू मेरा पवित्र परमेश्वर है जो कभी भी नहीं मरता! हे यहोवा, तूने बाबुल के लोगों को अन्य लोगों को दण्ड देने को रचा है। हे हमारी चट्टान, तूने उनको यहूदा के लोगों को दण्ड देने के लिये रचा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मेरे पवित्र परमेश्‍वर, तू अनादि है। इस कारण हम नहीं मरेंगे । हे प्रभु, तूने न्‍याय के लिए कसदी राष्‍ट्र को नियुक्‍त किया है। हे हमारी चट्टान, तूने हमें ताड़ित करने के लिए उसे निश्‍चित किया है।
Hindi Bible HHBD
हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्रा परमेश्वर, क्या तू अनादि काल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तू ने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तू ने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्र परमेश्‍वर, क्या तू अनादि काल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तू ने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तू ने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे याहवेह, क्या आप अनादिकाल से नहीं हैं? हे मेरे परमेश्वर, मेरे पवित्र परमेश्वर, आपकी मृत्यु कभी न होगी. हे याहवेह, आपने ही उन्हें न्याय करने के लिए ठहराया है; हे मेरी चट्टान, आपने ही उन्हें दंड देने के लिये नियुक्त किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्र परमेश्वर, क्या तू अनादिकाल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तूने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तूने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है।