Habakkuk 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
teree ankhen aeesee shuuddh haain ki too burai ko dekh hee naheen sakata, aur utpat ko dekhkar chup naheen rah sakata fir too vishvasaghaaatiyon ko kyon dekhta rahata, aur jab dushtt nirdosh ko nigal jata haai, tab too kyon chup rahata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरी भली आँखें कोई दोष नहीं देखती हैं। तू पाप करते हुए लोगों के नहीं देख सकता है। सौ तू उन पापियों की विजय कैसे देख सकता है तू कैसे देख सकता है कि सज्जन को दुर्जन पराजित करे?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु, तू निर्मल आंखोंवाला है, अत: तू बुराई को देख नहीं सकता। तू अन्‍याय को देख नहीं सकता। तब तू, प्रभु, बेईमान लोगों को क्‍यों देखता है? दुर्जन अपने से अधिक धार्मिक जन को निगल जाता है; तब भी तू चुप है। क्‍यों?
Hindi Bible HHBD
तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरी आँखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्‍वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्‍ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपकी दृष्टि ऐसी शुद्ध हैं कि उससे बुराई छुप नहीं सकती; आप बुरे कार्य को सहन नहीं कर सकते. तो फिर आप विश्वासघाती लोगों को क्यों सहन करते हैं? आप चुप क्यों रहते हैं, जब दुष्ट जन अपने से ज्यादा धर्मी जन को नाश करते हैं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरी आँखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?