Habakkuk 1:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye vyavastha ddheelee ho gai aur nyay kabhee naheen pragatt hota. dushtt log dharmee ko ghor lete haain so nyay ka koon ho raha haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
व्यवस्था असहाय हो चुकी है और लोगों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। दुष्ट लोग सज्जनों के साथ लड़ाईयाँ जीत रहे हैं। सो, व्यवस्था अब निष्पक्ष नहीं रह गयी है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
व्‍यवस्‍था कमजोर पड़ गई, न्‍याय का प्रभाव समाप्‍त हो गया। दुर्जनों ने धार्मिक जन को घेर लिया; न्‍याय का गला घोंट दिया गया।’
Hindi Bible HHBD
इसलिये व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; सो न्याय का खून हो रहा है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्‍ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; इसलिये न्याय का खून हो रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कानून-व्यवस्था ढीली हो गई है, और न्याय कभी नहीं मिल रहा है. दुष्ट लोग धर्मी लोगों पर हावी हो रहे हैं, जिससे न्याय नहीं मिल रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; इसलिए न्याय का खून हो रहा है # ।