Habakkuk 2:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain apane pahare par khda rahoonga, aur gummatt par chaddhkar tthara rahoonga, aur takata rahoonga ki mujh se vah kya kahega? aur maain apane diae huae ulahane ke vishay men uttr doon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं पहरे की मीनार पर जाकर खड़ा होऊँगा। मैं वहाँ अपनी जगह लूँगा और रखवाली करूँगा। मैं यह देखने की प्रतीक्षा करूँगा कि यहोवा मुझसे क्या कहता है। मैं प्रतीक्षा करूँगा और यह जान लूँगा कि वह मेरे प्रश्नों का क्या उत्तर देता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपनी चौकी पर खड़ा होऊंगा, मैं मीनार पर स्‍वयं को खड़ा करूंगा। मैं प्रतीक्षा करूंगा और सुनूंगा कि प्रभु मुझसे क्‍या कहेगा, पर मैं अपनी शिकायत का स्‍पष्‍टीकरण कैसे करूंगा?
Hindi Bible HHBD
मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूंगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूंगा, और ताकता रहूंगा कि मुझ से वह क्या कहेगा? और मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में उत्तर दूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूँगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूँगा, और ताकता रहूँगा कि मुझ से वह क्या कहेगा? मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय क्या उत्तर दूँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं पहरे के लिये खड़ा रहूंगा और मैं गढ़ की ऊंची दीवार पर खड़ा रहूंगा; मैं देखता रहूंगा कि वे मुझसे क्या कहेंगे, और मैं अपने विरुद्ध शिकायत का क्या उत्तर दूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूँगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूँगा, और ताकता रहूँगा कि मुझसे वह क्या कहेगा? मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में क्या उत्तर दूँ?