Haggai 2:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir haggaai ne poochha, yadi koi jan manushy kee loth ke karan ashuuddh hokar aeesee kisee vastu ko chhua, to kya vah ashuuddh ttharegee? yajakon ne uttr diya, han ashuuddh ttharegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हाग्गै ने कहा, “संभव है कोई व्यक्ति किसी शव को छूले। तब वह अपवित्र हो जाएगा। किन्तु यदि वह किसी चीज को छूएगा तो क्या वह अपवित्र हो जायेगी” तब याजक ने उत्तर दिया, “हाँ, वह अपवित्र हो जाएगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हग्गय ने पूछा, ‘यदि कोई व्यक्ति लाश को छूने के कारण अशुद्ध हो गया है, और वह इन वस्तुओं में से किसी वस्तु को छू लेता है, तो क्या वह अशुद्ध हो जाएगी?’ पुरोहितों ने जवाब दिया, ‘हां, अशुद्ध हो जाएगी।’
Hindi Bible HHBD
फिर हाग्गै ने पूछा, यदि कोई जन मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध होकर ऐसी किसी वस्तु को छुए, तो क्या वह अशुद्ध ठहरेगी? याजकों ने उत्तर दिया, हां अशुद्ध ठहरेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर हाग्गै ने पूछा, “यदि कोई जन मनुष्य के शव के कारण अशुद्ध होकर ऐसी किसी वस्तु को छुए, तो क्या वह अशुद्ध ठहरेगी?” याजकों ने उत्तर दिया, “हाँ, अशुद्ध ठहरेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हाग्गय ने कहा, “किसी शव को छूने के कारण यदि कोई व्यक्ति अशुद्ध है, और वह इनमें से किसी चीज़ को छू लेता है, तो क्या वह चीज़ भी अशुद्ध हो जाएगी?” पुरोहितों ने उत्तर दिया, “जी हां, वह अशुद्ध हो जाएगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर हाग्गै ने पूछा, “यदि कोई जन मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध होकर ऐसी किसी वस्तु को छूए, तो क्या वह अशुद्ध ठहरेगी?” याजकों ने उत्तर दिया, “हाँ अशुद्ध ठहरेगी।”