Haggai 2:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain rajya-rajy kee gaee ko ulatt doonga maain anyajatiyon ke rajya-rajy ka bal tooonga, aur rathon ko chaddhvaaiyon samet ulatt doonga aur ghaedon samet savar aek doosare kee talavar se girenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और मैं राज्यों के सिंहासनों को उठा फेंकूंगा और राष्ट्रों के राज्यों की शक्ति को नष्ट कर दूंगा और मैं रथों और उनके सवारों को नीचे फेंक दूंगा। तब घोड़े और उनके घुड़सवार गिरेंगे। भाई, भाई का दुश्मन हो जाएगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं पृथ्‍वी के राज्‍य-सिंहासनों को उलट-पलट दूंगा। मैं राष्‍ट्रों की राज्‍य-सत्ता को नष्‍ट कर दूंगा। रथों और सारथियों को, घोड़ों और घुड़सवारों को पटक दूंगा और वे गिर जाएंगे। वे अपने साथी की तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे
Hindi Bible HHBD
और मैं राज्य- राज्य की गद्दी को उलट दूंगा; मैं अन्यजातियों के राज्य- राज्य का बल तोडूंगा, और रथों को चढ़वैयों समेत उलट दूंगा; और घोड़ों समेत सवार एक दूसरे की तलवार से गिरेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं राज्य–राज्य की गद्दी को उलट दूँगा; मैं अन्यजातियों के राज्य–राज्य का बल तोड़ूँगा, और रथों को सवारों समेत उलट दूँगा; और घोड़ों समेत सवार एक दूसरे की तलवार से गिरेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं राज्यों के सिंहासनों को पलट दूंगा और विदेशी राज्यों की शक्ति को चकनाचूर कर दूंगा. मैं रथों और उनके सारथियों को पटक दूंगा; घोड़ों समेत उनके घुड़सवार एक दूसरे की तलवार से मारे जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं राज्य- राज्य की गद्दी को उलट दूँगा; मैं अन्यजातियों के राज्य-राज्य का बल तोड़ूँगा, और रथों को चढ़वैयों समेत उलट दूँगा; और घोड़ों समेत सवार हर एक अपने भाई की तलवार से गिरेंगे।