Haggai 2:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum men se kaun haai, jis ne is bhvan kee paahilee maahima dekhee haai? ab tum ise kaaisee dasha men dekhte ho? kya yah sach naheen ki yah tumharee draashtti men us pahile kee apeksha kuchh bhee achchha naheen haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
‘क्या तुममे कोई ऐसा बचा हैं जिसने उस मंदिर को अपने पहले के वैभव में देखा है। अब तुमको यह कैसा लग रहा है क्या खण्डहर हुआ यह मन्दिर उस पहले वैभवशाली मन्दिर की तुलना में कहीं भी ठहर पाता हैं’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तुम में से कौन लोग जीवित बचे हैं जिन्होंने इस भवन का पहले वाला भव्य रूप देखा है? अब उन्हें यह कैसा लगता है? क्या तुम्हें यह महसूस नहीं होता कि यह रूप उसके सम्मुख कुछ भी नहीं है?।
Hindi Bible HHBD
तुम में से कौन है, जिस ने इस भवन की पहिली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहिले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘तुम में से कौन है, जिस ने इस भवन की पहली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘तुममें से अब कौन बचा है, जिसने इस भवन की पहले की भव्यता को देखा है? अब यह तुम्हें किस दशा में दिखता है? क्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि यह अब कुछ भी नहीं रह गया है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘तुम में से कौन है, जिसने इस भवन की पहली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?