Haggai 2:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee, ab yahova kee yah vanee haai, he jaroobbabel, hiyav bandha aur he yahosadak ke putra yahoshoo mahayajak, hiyav bandha aur yahova kee yah bhee vanee haai ki he desh ke sab logo hiyav bandhakar kam karo, kyonaki maain tumhare sang hoo, senaon ke yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जरुब्बाबेल, अब तुम साहसी बनों! यहोवा यह कहता है, ‘यहोसादाक के पुत्र महायाजक यहोशू, तुम भी साहसी बनो और देश के सभी लोगों तुम भी साहसी बनो!’ यहोवा यह कहता है, ‘काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूँ!’ सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी, ओ राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल, साहसी बन! मैं-प्रभु यह कहता हूँ। ओ महापुरोहित यहोशुअ बेन-योसादाक, साहसी बन! ओ देश के सब लोगो, साहसी बनो! मैं-प्रभु यह कहता हूं: काम करो! मैं स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तुम्‍हारे साथ हूं,
Hindi Bible HHBD
तौभी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरूब्बाबेल, हियाव बान्ध; और हे यहोसादाक के पुत्रा यहोशू महायाजक, हियाव बान्ध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगो हियाव बान्धकर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूं, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरुब्बाबेल, हियाव बाँध; और हे यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक, हियाव बाँध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगो, हियाव बाँधकर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर अब, हे ज़ेरुब्बाबेल, दृढ़ बने रहो,’ याहवेह की यह घोषणा है. ‘हे यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू, दृढ़ बने रहो. हे देश के सब लोगो, दृढ़ बने रहो,’ याहवेह की यह घोषणा है, ‘और काम शुरू कर दो. क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूं,’ सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरुब्बाबेल, हियाव बाँध; और हे यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक, हियाव बाँध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगों हियाव बाँधकर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।