Hebrews 10:19 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so he bhaiyo, jab ki hamen yeeshu ke lohoo ke dara us naae aur jeevate marga se paavitra sthan men pravesh karane ka hiyav ho gaya haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्‍थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए भाईयों, क्योंकि यीशु के लहू के द्वारा हमें उस परम पवित्र स्थान में प्रवेश करने का निडर भरोसा है,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! अब हम पूर्ण भरोसा करते हैं कि येशु के रक्‍त द्वारा हम “पवित्र-स्‍थान” में प्रवेश कर सकते हैं।
Hindi Bible HHBD
सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्रा स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dosto, Maseeh ke khuun ham log ke himmat dewe hei ki ham pawitr jagha meñ jaai
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये हे भाइयो, जब हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्रस्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः हे भाइयो, जब हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवित मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का साहस हुआ है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, इसलिये कि मसीह येशु के लहू के द्वारा हमें परम पवित्र स्थान में जाने के लिए साहस प्राप्‍त हुआ है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए हे भाइयों, जबकि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नये और जीविते मार्ग से पवित्रस्थान में प्रवेश करने का साहस हो गया है,