Hebrews 10:34 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki tum kaaiadiyon ke dukh men bhee dukhee hua, aur apanee sanpati bhee anand se luttne dee yah janakar, ki tumhare pas aek aur bhee uttm aur sarvada ttharanevalee sanpaati haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि तुम कैदियों के दु:ख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली संपत्ति है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने, जो बंदीगृह में पड़े थे, उनसे सहानुभूति की तथा अपनी सम्पत्ति का जब्त किया जाना सहर्ष स्वीकार किया क्योंकि तुम यह जानते थे कि स्वयं तुम्हारे अपने पास उनसे अच्छी और टिकाऊ सम्पत्तियाँ हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपने बन्दियों से सहानुभूति रखी और जब आप लोगों की धन-सम्पत्ति जब्त की गयी, तो आप ने यह सहर्ष स्वीकार किया; क्योंकि आप जानते थे कि इससे कहीं अधिक उत्तम और चिरस्थायी सम्पत्ति आपके पास विद्यमान है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तुम कैदियों के दुख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली संपत्ति है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jel meñ keidi pe tum daya kara. Aur tum khusi se aapan sab kuchh le jaawan dia, kaahe ke tum janta raha ki tumhaar lage kuchh aur achchha cheej hei, kuchh eisan cheej jon sada din rahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तुम कैदियों के दु:ख में भी दु:खी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली संपत्ति है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुमने बंदियों के साथ सहानुभूति दिखाई और अपनी संपत्ति के लुटने को यह जानकर आनंद के साथ स्वीकार कर लिया, कि तुम्हारे पास उत्तम और चिरस्थाई संपत्ति है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने उन पर सहानुभूति व्यक्त की, जो बंदी बनाए गए थे तथा तुमने संपत्ति के छीन जाने को भी इसलिये सहर्ष स्वीकार कर लिया कि तुम्हें यह मालूम था कि निश्चित ही उत्तम और स्थायी है तुम्हारी संपदा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तुम कैदियों के दुःख में भी दुःखी हुए, और अपनी सम्पत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली सम्पत्ति है।