Hebrews 11:28 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vishvas hee se us ne fasah aur lohoo chhdikane kee vidhai manee, ki pahilautton ka nash karanevala israaeliyon par hath n dale.
Hindi 2017 (नया नियम)
विश्वास ही से उसने फसह और लहू छिड़कने की विधि मानी, कि पहिलौठों का नाश करनेवाला इस्राएलियों पर हाथ न डाले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
विश्वास से ही, उसने फसह पर्व और लहू छिड़कने का पालन किया, ताकि पहली संतानों का विनाश करने वाला, इस्राएल की पहली संतान को छू तक न पाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
विश्वास के कारण मूसा ने “पास्का” की विधियों का पालन किया और रक्त छिड़का, जिससे पहलौठों का विनाशक दूत इस्राएलियों के पहलौठे पुत्रों पर हाथ न डाले।
Hindi Bible HHBD
विश्वास ही से उस ने फसह और लोहू छिड़कने की विधि मानी, कि पहिलौठों का नाश करनेवाला इस्त्राएलियों पर हाथ न डाले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske biswaas uske fasah ke teohaar manaay ke dees. U jaanwar ke khuun duaari pe chhiṛkis, ki jisse Israayel ke log ke pahila janma laṛkan, naas kare waala ainjals se maara nai jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
विश्वास ही से उस ने फसह और लहू छिड़कने की विधि मानी, कि पहिलौठों का नाश करनेवाला इस्राएलियों पर हाथ न डाले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
विश्वास ही से उसने फसह के पर्व की स्थापना की और लहू के छिड़काव की विधि को माना, ताकि पहलौठों का नाश करनेवाला उनमें से किसी को न छुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह विश्वास ही था कि मोशेह ने इस्राएलियों को फ़सह उत्सव मनाने तथा बलि-लहू छिड़कने की आज्ञा दी कि वह, जो पहलौठे पुत्रों का नाश कर रहा था, उनमें से किसी को स्पर्श न करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
विश्वास ही से उसने फसह और लहू छिड़कने की विधि मानी, कि पहिलौठों का नाश करनेवाला इस्राएलियों पर हाथ न डाले।