Hebrews 11:37 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
patthravah kiae gaae are se cheere gaae un kee pareeksha kee gai talavar se mare gaae ve kangalee men aur klesh men aur dukh bhogate huae bhedon aur bakariyon kee khalen oddhe hua, idhar udhar mare mare fire.
Hindi 2017 (नया नियम)
पत्थरवाह किए गए; आरे से चीरे गए; उन की परीक्षा की गई; तलवार से मारे गए; वे कंगाली में और क्लेश में और दु:ख भोगते हुए भेड़ों और बकरियों की खालें ओढ़े हुए, इधर उधर मारे मारे फिरे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ पर पथराव किया गया। उन्हें आरे से चीर कर दो फाँक कर दिया गया, उन्हें तलवार से मौत के घाट उतार दिया गया। वे ग़रीब थे, उन्हें यातनाएँ दी गई और उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। वे भेड़-बकरियों की खालें ओढ़े इधर-उधर भटकते रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ लोग पत्थरों से मारे गये, कुछ आरे से चीर दिये गये और कुछ तलवार से मौत के घाट उतारे गये। कुछ लोग दरिद्रता, अत्याचार और उत्पीड़न के शिकार बन कर भेड़ों और बकरियों की खाल ओढ़े, इधर-उधर भटकते रहे।
Hindi Bible HHBD
पत्थरवाह किए गए; आरे से चीरे गए; उन की परीक्षा की गई; तलवार से मारे गए; वे कंगाली में और क्लेश में और दुख भोगते हुए भेड़ों और बकरियों की खालें ओढ़े हुए, इधर उधर मारे मारे फिरे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Fir bhi baaki log ke patthar se maara gais ya aari se dui bhaag meñ kaaṭa gais, ya talwaar se maara gais. Kuchh ke lage to bheṛa ke chamṛa ya bakri ke chamṛa pahine ke alaawa aur kuchh nai raha. Ulog gareeb rahin, aur sataawa gais aur bahut dukh dewa gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पथराव किए गए; आरे से चीरे गए; उनकी परीक्षा की गई; तलवार से मारे गए; वे कंगाली में, और क्लेश में, और दु:ख भोगते हुए भेड़ों और बकरियों की खालें ओढ़े हुए, इधर–उधर मारे मारे फिरे;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन पर पथराव किया गया, उन्हें आरे से दो टुकड़ों में चीरा गया, उन्हें तलवार से मार डाला गया; वे घटी, कष्टों और दुर्व्यवहार को सहते हुए भेड़ और बकरियों की खाल पहने इधर-उधर भटकते रहे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनका पथराव किया गया, उन्हें चीर डाला गया, लालच दिया गया, तलवार से उनका वध किया गया, भेड़ों व बकरियों की खाल में मढ़ दिया गया, वे अभाव की स्थिति में थे, उन्हें यातनाएं दी गईं तथा उनसे दुर्व्यवहार किया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पथराव किए गए; आरे से चीरे गए; उनकी परीक्षा की गई; तलवार से मारे गए; वे कंगाली में और क्लेश में और दुःख भोगते हुए भेड़ों और बकरियों की खालें ओढ़े हुए, इधर-उधर मारे-मारे फिरे।