Hebrews 12:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan jab ki gavahon ka aeesa bada badal ham ko ghore huae haai, to ao, har aek rokanevalee vastu, aur ulajhanevale pap ko door karake, vah daud jis meen hamen daudna haai, dhaeeraj se dauden.
Hindi 2017 (नया नियम)
इस कारण जब कि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हम को घेरे हुए है, तो आओ, हर एक रोकनेवाली वस्‍तु, और उलझानेवाले पाप को दूर करके, वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि हम साक्षियों की ऐसी इतनी बड़ी भीड़ से घिरे हुए हैं, जो हमें विश्वास का अर्थ क्या है इस की साक्षी देती है। इसलिए आओ बाधा पहुँचाने वाली प्रत्येक वस्तु को और उस पाप को जो सहज में ही हमें उलझा लेता है झटक फेंके और वह दौड़ जो हमें दौड़नी है, आओ धीरज के साथ उसे दौड़ें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब विश्‍वास के साक्षी इतनी बड़ी संख्‍या में हमारे चारों ओर विद्यमान हैं, तो हम हर प्रकार की बाधा दूर कर, और उस पाप को छोड़ कर जो लक्ष्य से सहज ही हमारा ध्‍यान हटा देता है, और येशु पर अपनी दृष्‍टि लगा कर धैर्य के साथ उस दौड़ में आगे बढ़ते जायें, जिस में हमारा नाम लिखा गया है ।
Hindi Bible HHBD
इस कारण जब कि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हम को घेरे हुए है, तो आओ, हर एक रोकनेवाली वस्तु, और उलझानेवाले पाप को दूर करके, वह दौड़ जिस मे हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Etna baṛa gawaahi ke jhunḍ ham log ke aas paas hei! To ham log ke u sab ke duur kar dewe ke hei jon ham log ke baadha pahuñchaay hei, khaas kar ke u paap jon hamlog ke chhoṛe nai hei. Aur ham log ke dheeraj se jon cheej aage hei uske dauṛ lagaay ke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण जब कि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हम को घेरे हुए है, तो आओ, हर एक रोकनेवाली वस्तु और उलझानेवाले पाप को दूर करके, वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है धीरज से दौड़ें,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए जब गवाहों का इतना बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, हम भी प्रत्येक बाधा और उलझानेवाले पाप को दूर करके उस दौड़ को धीरज से दौड़ें जो हमारे सामने है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये जब हमारे चारों ओर गवाहों का ऐसा विशाल बादल छाया हुआ है, हम भी हर एक रुकावट तथा पाप से, जो हमें अपने फंदे में उलझा लेता है, छूटकर अपने लिए निर्धारित दौड़ में धीरज के साथ आगे बढ़ते जाएं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण जबकि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हमको घेरे हुए है, तो आओ, हर एक रोकनेवाली वस्तु, और उलझानेवाले पाप को दूर करके, वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।