Hebrews 12:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vartaman men har prakar kee tadna anand kee nahee, par shaek hee kee bat dikhai padtee haai, taubhee jo us ko sahate sahate pakke ho gaae haai, peechhe unhen chaain ke sath dharma ka praatifal milata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्‍द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्‍के हो गए हैं, पीछे उन्‍हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिस समय ताड़ना दी जा रही होती है, उस समय ताड़ना अच्छी नहीं लगती, बल्कि वह दुखद लगती है किन्तु कुछ भी हो, वे जो ताड़ना का अनुभव करते हैं, उनके लिए यह आगे चलकर नेकी और शांति का सुफल प्रदान करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कोई भी अनुशासन, अनुशासन की अवधि में सुखद नहीं, दु:खद प्रतीत होता है; किन्‍तु जो ताड़ना-प्रताड़ना द्वारा प्रशििक्षत होते हैं, वे बाद में धार्मिकता का शान्‍तिप्रद फल प्राप्‍त करते हैं।
Hindi Bible HHBD
और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi ham log ke sudhaare to hamme achchha nai lage hei, u ṭaaim to hamme dukh dewe hei. Lekin agar ham wahi sudhaar se aagya ke paalan kare lagi, tab hamlog raaiṭ kaam karta hei aur saanti se rahega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है; तौभी जो उसको सहते–सहते पक्‍के हो गए हैं, बाद में उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
किसी भी प्रकार की ताड़ना उस समय के लिए आनंददायी नहीं बल्कि दुःखदायी प्रतीत होती है, परंतु जो इसमें पक्‍‍के हो गए हैं उन्हें यह बाद में धार्मिकता का शांतिदायक फल प्रदान करती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किसी भी प्रकार का अनुशासन उस समय तो आनंद कर नहीं परंतु दुःखकर ही प्रतीत होता है, किंतु जो इसके द्वारा शिक्षा प्राप्‍त करते हैं, बाद में उनमें इससे धार्मिकता की शांति भरा प्रतिफल इकट्ठा किया जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तो भी जो उसको सहते-सहते पक्के हो गए हैं, बाद में उन्हें चैन के साथ धार्मिकता का प्रतिफल मिलता है।