Hebrews 12:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sab se mel milap rakhne, aur us paavitrata ke khojee ho jis ke bina koi prabhu ko kadapi n dekhega.
Hindi 2017 (नया नियम)
सब से मेल मिलाप रखने, और उस पवित्रता के खोजी हो जिस के बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी के साथ शांति के साथ रहने और पवित्र होने के लिए हर प्रकार से प्रयत्नशील रहो; बिना पवित्रता के कोई भी प्रभु का दर्शन नहीं कर पायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सब के साथ शान्ति बनायें रखें और पवित्रता की साधना करें। इसके बिना कोई व्यक्ति प्रभु के दर्शन नहीं कर पायेगा।
Hindi Bible HHBD
सब से मेल मिलाप रखने, और उस पवित्राता के खोजी हो जिस के बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Seekho ki sab ke sañghe saanti se raho! Safa jindagi bitaao. Agar eise nai karega to Prabhu ke kabhi nai dekhega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सबसे मेल मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी हो जिसके बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सब के साथ मेल-मिलाप बनाए रखने और उस पवित्रता को पाने का यत्न करो, जिसके बिना कोई भी प्रभु को नहीं देख पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी के साथ शांति बनाए रखो तथा उस पवित्रता के खोजी रहो, जिसके बिना कोई भी प्रभु को देख न पाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सबसे मेल मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी हो जिसके बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा ।