Hebrews 12:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dhyan se dekhte raho, aeesa n ho, ki koi parameshvar ke anugrah se vanchit rah jaa, ya koi kadvee jad foottkar kashtt de, aur usake dara bahut se log ashuuddh ho jaaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस बात का ध्यान रखो कि परमेश्वर के अनुग्रह से कोई भी विमुख न हो जाए और तुम्हें कष्ट पहुँचाने तथा बहुत लोगों को विकृत करने के लिए कोई झगड़े की जड़ न फूट पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप सावधान रहें- कोई व्यक्ति परमेश्वर की कृपा से वंचित न हो। ऐसी कोई कड़वी जड़ फूटने न पाये, जो हानिकर हो और समस्त समुदाय को दूषित कर दे।
Hindi Bible HHBD
और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dekhna ki koi bhi Parmeshwar ke sundar daya se duur nai rahe. Koi ke man meñ kaṛuwaahaṭ nai aay deo ki baad meñ u tum sab ke waaste museebat khaṛa kare.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ध्यान रखो कि कोई भी परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित न रह जाए, कहीं ऐसा न हो कि कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ध्यान रखो कि कोई भी परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित न रह जाए. कड़वी जड़ फूटकर तुम पर कष्ट तथा अनेकों के अशुद्ध होने का कारण न बने.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।