Hebrews 12:5 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tum us upadesh ko jo tum ko putraen kee nai diya jata haai, bool gaae ho, ki he mere putra, prabhu kee tadna ko halakee bat n jan, aur jab vah tujhe ghaudke to hiyav n chhod.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम उस उपदेश को जो तुम को पुत्रों की नाई दिया जाता है, भूल गए हो: “हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो हियाव न छोड़।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम उस साहसपूर्ण वचन को भूल गये हो। जो तुम्हेंपुत्र के नाते सम्बोधित है: “हे मेरे पुत्र, प्रभु के अनुशासन का तिरस्कार मत कर, उसकी फटकार का बुरा कभी मत मान,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या आप लोग धर्मग्रन्थ का यह प्रबोधन भूल गये हैं, जिस में परमेश्वर आप को अपनी संतान कह कर सम्बोधित करता है? “मेरे बच्चो†! प्रभु के अनुशासन की उपेक्षा मत करो और उसकी फटकार से हिम्मत मत हारो;
Hindi Bible HHBD
और तुम उस उपदेश को जो तुम को पुत्रों की नाई दिया जाता है, भूल गए हो, कि हे मेरे पुत्रा, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो हियाव न छोड़।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin tum bhulaay gaya hei ki Baaibal, Parmeshwar ke laṛkan ke baare meñ bole hei, “Jab Prabhu tumme saja dewe hei, uske halka nai samjho, aur jab u tumme sudhaare hei, niraas nai ho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम उस उपदेश को, जो तुम को पुत्रों के समान दिया जाता है, भूल गए हो: “हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो साहस न छोड़।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुम उस उपदेश को भूल गए हो जो तुम्हें पुत्र के रूप में संबोधित करता है: हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्का न जान, और जब वह तुझे डाँटे तो हताश न हो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम उस उपदेश को भी भुला चुके हो जो तुम्हें पुत्र मानकर किया गया था? “मेरे पुत्र, प्रभु के अनुशासन को व्यर्थ न समझना, और उनकी ताड़ना से साहस न छोड़ देना,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम उस उपदेश को जो तुम को पुत्रों के समान दिया जाता है, भूल गए हो: “हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो साहस न छोड़।