Hebrews 2:1 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan chahia, ki ham un baton par jo ham ne sunee haain aur bhee man lagaae, aeesa n ho ki bahakar un se door chale jaaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं और भी मन लगाएँ, ऐसा न हो कि बहकर उनसे दूर चले जाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए हमें और अधिक सावधानी के साथ, जो कुछ हमने सुना है, उस पर ध्यान देना चाहिए ताकि हम भटकने न पायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए हमें जो सन्देश मिला है, उस पर अच्छी तरह ध्यान देना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि हम मार्ग से भटक जायें।
Hindi Bible HHBD
इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं और भी मन लगाएं, ऐसा न हो कि बहकर उन से दूर चले जाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log ke sab pe puura dhyaan dewe ke chaahi, jon hamme bataawa gay hei, ki jisse ham log bhaṭak nai jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण चाहिए कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं, और भी मन लगाएँ, ऐसा न हो कि बहककर उन से दूर चले जाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस कारण यह आवश्यक है कि हम उन बातों पर जो हमने सुनी हैं और भी अधिक ध्यान लगाएँ; कहीं ऐसा न हो कि हम भटक जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये ज़रूरी है कि हमने जो सुना है, उस पर विशेष ध्यान दें. ऐसा न हो कि हम उससे दूर चले जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हमने सुनी हैं अधिक ध्यान दें, ऐसा न हो कि बहक कर उनसे दूर चले जाएँ।