Hebrews 2:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par ham ko yeeshu jo svargadooton se kuchh hee kam kiya gaya tha, mratyu ka dukh uttane ke karan maahima aur adar ka mukutt paahine huae dekhte haain taki parameshvar ke anugrah se har aek manushy ke liye mratyu ka svad chakhe.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर हम यीशु को जो स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्‍यु का दु:ख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहिने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्‍वर के अनुग्रह से वह हर एक मनुष्‍य के लिये मृत्‍यु का स्‍वाद चखे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हम यह देखते हैं कि वह यीशु जिसको थोड़े समय के लिए स्वर्गदूतों से नीचे कर दिया गया था, अब उसे महिमा और आदर का मुकुट पहनाया गया है क्योंकि उसने मृत्यु की यातना झेली थी। जिससे परमेश्वर के अनुग्रह के कारण वह प्रत्येक के लिए मृत्यु का अनुभव करे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु हम यह देखते हैं कि येशु कुछ काल के लिए स्‍वर्गदूतों से छोटे बनाए गए थे, किन्‍तु मृत्‍यु की यन्‍त्रणा सहने के कारण येशु को महिमा और सम्‍मान का मुकुट पहनाया गया है। इस प्रकार वह परमेश्‍वर की कृपा से प्रत्‍येक मनुष्‍य के लिए मृत्‍यु का स्‍वाद चख सके।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon cheej ham log dekhta hei, u Yeeshu hei, jon ke thoṛa deri ke waaste ainjals se bhi chhoṭa banaay dewa gay raha. Parmeshwar ke sundar daya ke kaaran, Yeeshu ham sab ke waaste mara. Ab jabki Yeeshu etna jaada sahe ke mar gais hei, u ab mahima aur aadar ke taaj pahin lees hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर हम यीशु को जो स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दु:ख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहिने हुए देखते हैं, ताकि परमेश्‍वर के अनुग्रह से वह हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु हम यीशु को—जिसे स्वर्गदूतों से थोड़े समय के लिए कम किया गया ताकि परमेश्‍वर के अनुग्रह से वह सब लोगों के लिए मृत्यु का स्वाद चखे—मृत्यु का दुःख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, हम उन्हें अवश्य देख रहे हैं, जिन्हें थोड़े समय के लिए स्वर्गदूतों से थोड़ा ही नीचे रखा गया अर्थात् मसीह येशु को, क्योंकि मृत्यु के दुःख के कारण वह महिमा तथा सम्मान से सुशोभित हुए कि परमेश्वर के अनुग्रह से वह सभी के लिए मृत्यु का स्वाद चखें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर हम यीशु को जो स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुःख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से वह हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।