Hebrews 3:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so he paavitra bhaiyon tum jo svargeey bulahatt men bhagee ho, us praearit aur mahayajak yeeshu par jise ham angeekar karate haain dhyan karo.
Hindi 2017 (नया नियम)
सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्‍वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्‍यान करो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः स्वर्गीय बुलावे में भागीदार हे पवित्र भाईयों, अपना ध्यान उस यीशु पर लगाये रखो जो परमेश्वर का प्रतिनिधि तथा हमारे घोषित विश्वास के अनुसार प्रमुख याजक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो एवं बहिनो! आप पवित्र हैं, आप ईश्‍वरीय बुलावे में सहभागी हैं; इसलिए आप हमारे विश्‍वास-वचन के महापुरोहित येशु का ध्‍यान करें, जिनको परमेश्‍वर ने प्रेषित किया।
Hindi Bible HHBD
सो हे पवित्रा भाइयों तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dosto, Parmeshwar tumme chunis hei ki tum uske pawitr jan bano. To Yeeshu ke baare meñ socho, jiske ham log prerit aur baṛa paadri bolta hei!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये हे पवित्र भाइयो, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं, ध्यान करो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए हे पवित्र भाइयो, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में सहभागी हो, यीशु पर ध्यान दो जिसे हम प्रेरित और महायाजक मानते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये स्वर्गीय बुलाहट में भागीदार पवित्र प्रिय भाई बहनो, मसीह येशु पर ध्यान दो, जो हमारे लिए परमेश्वर के ईश्वरीय सुसमाचार के दूत तथा महापुरोहित हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए, हे पवित्र भाइयों, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।