Hebrews 4:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki parameshvar ka vachan jeeavit, aur prabal, aur har aek dodhaaree talavar se bhee bahut chokha haai, aur jeev, aur atma ko, aur gantt gant, aur goode goode ko alag karake, var par chhedata haai aur man kee bhavanaon aur vicharon ko janchata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि परमेश्‍वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और प्राण, और आत्‍मा को, और गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर का वचन तो सजीव और क्रियाशील है, वह किसी दोधारी तलवार से भी अधिक पैना है। वह आत्मा और प्राण, सन्धियों और मज्जा तक में गहरा बेध जाता है। वह मन की वृत्तियों और विचारों को परख लेता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि परमेश्‍वर का वचन जीवन्‍त, सशक्‍त और किसी भी दुधारी तलवार से तेज है। वह प्राण और आत्‍मा के, अथवा ग्रंथियों और मज्‍जा के विच्‍छेद तक पहुँचता और हमारे हृदय के भावों तथा विचारों को परखता है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग करके, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon Parmeshwar bolis raha, u khali jeewit aur activ nai hei! U dui dhaari talwaar se bhi chok hei. Uske vachan praan aur aatma aur joints aur merrow sab ke kaaṭ dewe sake hei, jab tak u ham log ke dil bichaar aur chaahat ke nai jaan lewe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि परमेश्‍वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है; और प्राण और आत्मा को, और गाँठ–गाँठ और गूदे–गूदे को अलग करके आर–पार छेदता है और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परमेश्‍वर का वचन जीवित, प्रभावशाली और किसी भी दोधारी तलवार से अधिक तेज़ है, जो प्राण और आत्मा, जोड़ों और मज्‍जा को आर-पार भेदकर अलग करता है, और मन के विचारों और अभिप्रायों को परखता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर का वचन जीवित, सक्रिय तथा किसी भी दोधारी तलवार से कहीं अधिक धारदार है, जो हमारे भीतर में प्रवेश कर हमारी आत्मा, प्राण, जोड़ों तथा मज्जा को भेद देता है. यह हमारे हृदय के उद्धेश्यों तथा विचारों को पहचानने में सक्षम है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत तेज है, प्राण, आत्मा को, गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।