Hebrews 4:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ham jinhon ne vishvas kiya haai, us vishraam men pravesh karate haain jaaisa us ne kaha, ki maain ne apane krodha men shapath khai, ki ve mere vishraam men pravesh karane n paaenge, yadhyapi jagat kee utpaati ke samay se use kam ho chuke the.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हम जिन्‍हों ने विश्‍वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा, “मैं ने अपने क्रोध में शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे।” यद्यपि जगत की उत्‍पत्ति के समय से उस के काम हो चुके थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब देखो, हमने, जो विश्वासी हैं, उस विश्राम में प्रवेश पाया है। जैसा कि परमेश्वर ने कहा भी है: “मैंने क्रोध में इसी से तब शपथ लेकर कहा था, ‘वे कभी मेरे विश्राम में सम्मिलित नहीं होंगे।’” जब संसार की सृष्टि करने के बाद उसका काम पूरा हो गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए यदि हम विश्‍वासी बन गये हैं तो हम परमेश्‍वर के उस विश्राम-स्‍थान में प्रवेश करते हैं, जिसके विषय में उसने कहा, “मैंने क्रुद्ध हो कर यह शपथ खायी; ये मेरे विश्रामस्‍थान में प्रवेश नहीं करेंगे।” परमेश्‍वर का कार्य तो संसार की सृष्‍टि के समय ही समाप्‍त हो गया है,
Hindi Bible HHBD
और हम जिन्हों ने विश्वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उस ने कहा, कि मैं ने अपने क्रोध में शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएंगे, यद्यपि जगत की उत्पत्ति के समय से उसे काम हो चुके थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Khali wahi log jiske biswaas hei, araam waala jagha jaay saki. I wahi rakam hei jeise Baaibal bole hei, “Parmeshwar gussaay gais raha aur log ke bataais, ‘Tum log hamaar araam kare waala jagha meñ kabhi nai aay sakega!” I Parmeshwar bolis raha, jab ki sansaar ke suru hoy se pahile se i sab taiyaar raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु हम जिन्होंने विश्‍वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा, “मैं ने अपने क्रोध में शपथ खाई कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे।” यद्यपि जगत की उत्पत्ति के समय से उसके काम पूरे हो चुके थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम जिन्होंने विश्‍वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा है: मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश नहीं करेंगे। यद्यपि उसके कार्य जगत की उत्पत्ति के समय से ही पूरे हो गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमने, जिन्होंने विश्वास किया, उस विश्राम में प्रवेश पाया, ठीक जैसा उनका कहना था, “जैसे मैंने अपने क्रोध में शपथ खाई, ‘वे मेरे विश्राम में प्रवेश कभी न पाएंगे.’ ” यद्यपि उनके काम सृष्टि के प्रारंभ से ही पूरे हो चुके थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हम जिन्होंने विश्वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा, “मैंने अपने क्रोध में शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे।” यद्यपि जगत की उत्पत्ति के समय से उसके काम हो चुके थे।