Hebrews 5:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne apanee deh men rahane ke dinon men unche shabd se pukar pukarakar, aur ansoo baha bahakar us se jo us ko mratyu se bacha sakata tha, praarthnaen aur binatee kee aur bhktai ke karan us kee sunee gai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊँचे शब्द से पुकार-पुकारकर, और आँसू बहा-बहाकर उससे जो उस को मृत्यु से बचा** सकता था, प्रार्थनाएँ और विनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने इस धरती पर के जीवनकाल में जो उसे मृत्यु से बचा सकता था, ऊँचे स्वर में पुकारते हुए और रोते हुए उससे प्रार्थनाएँ तथा विनतियाँ की थीं और आदरपूर्ण समर्पण के कारण उसकी सुनी गयी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मसीह ने इस पृथ्वी पर रहते समय पुकार-पुकार कर और आँसू बहा-बहा कर परमेश्वर से, जो उन्हें मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थना और अनुनय-विनय की। श्रद्धाभक्ति के कारण उनकी प्रार्थना सुनी गयी।
Hindi Bible HHBD
उस ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकारकर, और आंसू बहा बहाकर उस से जो उस को मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar ke paas sakti raha ki u Yeeshu ke mare se bachaay. Aur jab Yeeshu dharti pe raha, to u Parmeshwar se, aañsu bahaay ke aur jor se chillaay ke binti karis ki uske bachaay le. U sachmuch ke Parmeshwar ke weship karat raha, aur Parmeshwar uske preya sunat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊँचे शब्द से पुकार–पुकारकर और आँसू बहा–बहाकर उससे जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएँ और विनती की, और भक्ति के कारण उसकी सुनी गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊँचे स्वर से पुकारकर और आँसू बहा बहाकर, उससे जो उसे मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएँ और विनतियाँ कीं; और भक्ति के कारण उसकी सुनी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने देह में रहने के समय में उन्होंने ऊंचे शब्द में रोते हुए, आंसुओं के साथ उनके सामने प्रार्थनाएं और विनती की, जो उन्हें मृत्यु से बचा सकते थे, उनकी परमेश्वर में भक्ति के कारण उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार की गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊँचे शब्द से पुकार पुकारकर, और आँसू बहा-बहाकर उससे जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएँ और विनती की और भक्ति के कारण उसकी सुनी गई।