Hebrews 6:18 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taaki do be-badal baton ke dara jin ke vishay men parameshvar ka jootta ttharana anhona haai, hamara draddhta se ddhaddhs bandha jaa, jo sharan lene ko isaaliye daude haai, ki us asha ko jo samhane rakhee hui haai praapt karen.
Hindi 2017 (नया नियम)
ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा जिन के विषय में परमेश्‍वर का झूठा ठहरना अन्‍होना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्‍ध जाए, जो शरण लेने को इसलिये दौड़े है, कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्‍त करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो फिर यहाँ दो बातें हैं-उसकी प्रतिज्ञा और उसकी शपथ-जो कभी नहीं बदल सकतीं और जिनके बारे में परमेश्वर कभी झूठ नहीं कह सकता। इसलिए हम जो परमेश्वर के निकट सुरक्षा पाने को आए हैं और जो आशा उसने हमें दी है, उसे थामे हुए हैं, अत्यधिक उत्साहित हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह इन दो अपरिवर्तनीय कार्यों, अर्थात् प्रतिज्ञा और शपथ में, झूठा प्रमाणित नहीं हो सकता। इस से हमें, जिन्‍होंने परमेश्‍वर की शरण ली है, यह प्रबल प्रेरणा मिलती है कि हमें जो आशा दिलायी गयी है, हम उसे धारण किये रहें।
Hindi Bible HHBD
ताकि दो बे- बदल बातों के द्वारा जिन के विषय में परमेश्वर का झूठा ठहरना अन्होना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्ध जाए, जो शरण लेने को इसलिये दौड़े है, कि उस आशा को जो साम्हने रखी हुई है प्राप्त करें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar jhuuṭ nai bole sake hei! Aur uske waada aur kasam dui cheej hei jon ke kabhi bhi badla nai jaay sake hei. Ham log bachaao ke waaste Parmeshwar ke lage dauṛa. Ab uske waada, ham log ke hausla dei ki ham u aasha ke pakṛe rahi jon ham log ke ṭheek saamne hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ताकि दो बे–बदल बातों के द्वारा, जिनके विषय में परमेश्‍वर का झूठा ठहरना अनहोना है, दृढ़ता से हमारा ढाढ़स बंध जाए, जो शरण लेने को इसलिये दौड़े हैं कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्‍त करें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ताकि दो न बदलनेवाली बातों के द्वारा, जिनमें परमेश्‍वर का झूठा ठहरना असंभव है, हमें—जो सामने रखी हुई आशा को प्राप्‍त करने के लिए दौड़ पड़े हैं—दृढ़ प्रोत्साहन मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिए कि दो न बदलनेवाली वस्तुओं द्वारा, जिनके विषय में परमेश्वर झूठे साबित हो ही नहीं सकते; हमें, जिन्होंने उनकी शरण ली है, उस आशा को सुरक्षित रखने का दृढ़ता से साहस प्राप्‍त हो, जो हमारे सामने प्रस्तुत की गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा जिनके विषय में परमेश्वर का झूठा ठहरना अनहोना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्ध जाए, जो शरण लेने को इसलिए दौड़े हैं, कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्त करें।