Hebrews 6:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki jo boomi vashara ke panee ko jo us par bar bar padta haai, pee peekar jin logon ke liye vah jotee-boi jatee haai, un ke kam ka saga-pat upajatee haai, vah parameshvar se ashaeesh patee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को जो उस पर बार-बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती-बोई जाती है, उन के काम का साग-पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग ऐसी धरती के जैसे हैं जो प्रायः होने वाली वर्षा के जल को सोख लेती है, और जोतने बोने वाले के लिए उपयोगी फसल प्रदान करती है, वह परमेश्वर की आशीष पाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो भूमि अपने ऊपर बार-बार पड़ने वाला पानी सोख लेती और उन लोगों के लिए उपयोगी फसल उगाती है, जो उन पर खेती करते हैं, तो वह परमेश्वर की आशिष प्राप्त करती है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को जो उस पर बार बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती- बोई जाती है, उन के काम का साग- पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek khet kisaan ke waaste ṭheek hei, agar achchha paani mile to achchha anaaj hoi. Asal meñ Parmeshwar u khet ke aasheesh dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को, जो उस पर बार–बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती–बोई जाती है उनके काम का साग–पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि जो भूमि बार-बार होनेवाली वर्षा के पानी को पीती है और अपने जोतनेवालों के लिए उपयोगी साग-पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशिष पाती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह भूमि, जो वृष्टि के जल को सोखकर किसान के लिए उपयोगी उपज उत्पन्न करती है, परमेश्वर की ओर से आशीष पाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को जो उस पर बार बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती-बोई जाती है, उनके काम का साग-पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।