Hebrews 7:27 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur un mahayajakon kee nai use avashyak naheen ki prati din pahile apane papon aur fir logon ke papon ke liye baalidan chaddhaae kyonki us ne apane ap ko balidan chaddhakar use aek hee bar nipatta diya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उन महायाजकों की नाई उसे आवश्यक नहीं कि प्रति दिन पहले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उसने अपने आप को बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार निपटा दिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिसके लिए दूसरे महायाजकों के समान यह आवश्यक न हो कि वह दिन प्रतिदिन पहले अपने पापों के लिए और फिर लोगों के पापों के लिए बलियाँ चढ़ाए। उसने तो सदा-सदा के लिए उनके पापों के हेतु स्वयं अपने आपको बलिदान कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अन्य महापुरोहित पहले अपने पापों और बाद में प्रजा के पापों के लिए प्रतिदिन बलि चढ़ाया करते हैं। येशु को इसकी आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि उन्होंने यह कार्य सदा के लिए एक ही बार में पूरा कर लिया जब उन्होंने अपने को बलि चढ़ाया।
Hindi Bible HHBD
और उन महायाजकों की नाई उसे आवश्यक नहीं कि प्रति दिन पहिले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उस ने अपने आप को बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार निपटा दिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
aur u sab baṛa paadri log se achchha hei. Yeeshu ke aapan aur fir baaki log ke paap ke waaste har roj balidaan nai dewe ke hei. U ekke roj u balidaan dees, jab u apne aap ke bali chaṛhaay dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन महायाजकों के समान उसे आवश्यक नहीं कि प्रतिदिन पहले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उसने अपने आप को बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार में पूरा कर दिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसे अन्य महायाजकों के समान प्रतिदिन पहले अपने पापों के लिए और फिर लोगों के पापों के लिए बलिदान चढ़ाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उसने अपने आपको बलिदान चढ़ाकर यह कार्य सदा के लिए एक ही बार में पूरा कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन्हें प्रतिदिन, पहले तो स्वयं के पापों के लिए, इसके बाद लोगों के पापों के लिए बलि भेंट करने की ज़रूरत ही नहीं थी क्योंकि इसकी पूर्ति उन्होंने एक ही बार अपने आपको बलि के रूप में भेंट कर हमेशा के लिए कर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन महायाजकों के समान उसे आवश्यक नहीं कि प्रतिदिन पहले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उसने अपने आपको बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार निपटा दिया।