Hebrews 8:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nai vacha ke sthapan se us ne prathm vacha ko puranee ttharai, aur jo vastu puranee aur jeern jo jatee haai usaka mitt jana aanivarya haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
नई वाचा के स्‍थापन से उसने प्रथम वाचा को पुरानी ठहराई, और जो वस्‍तु पुरानी और जीर्ण हो जाती है उसका मिट जाना अनिवार्य है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस वाचा को नया कह कर उसने पहले को व्यवहार के अयोग्य ठहराया और जो पुराना पड़ रहा है तथा व्यवहार के अयोग्य है, वह तो फिर शीघ्र ही लुप्त हो जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर इस विधान को “नया” कह कर पुकारता है, इसलिए उसने प्रथम विधान रद्द कर दिया है। जो पुराना और जराग्रस्‍त हो गया है, वह लुप्‍त होने को है।
Hindi Bible HHBD
नई वाचा के स्थापन से उस ने प्रथम वाचा को पुरानी ठहराई, और जो वस्तु पुरानी और जीर्ण जो जाती है उसका मिट जाना अनिवार्य है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Prabhu nawa vaacha ke baare meñ baat kare hei, uske matlab hei ki pahila waala puraana hoy gay hei. Aur jon kuchh bhi puraana aur bekaar hei, u sab jaldi heraay jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नई वाचा की स्थापना से उसने प्रथम वाचा को पुरानी ठहरा दिया; और जो वस्तु पुरानी और जीर्ण हो जाती है उसका मिट जाना अनिवार्य है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब उसने कहा, “एक नई वाचा,” तो उसने पहली वाचा को पुरानी ठहरा दिया। अब जो पुरानी और जीर्ण हो रही है, वह लुप्‍त होने पर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब परमेश्वर एक “नई” वाचा का वर्णन कर रहे थे, तब उन्होंने पहले को अनुपयोगी घोषित कर दिया. जो कुछ अनुपयोगी तथा जीर्ण हो रहा है, वह नष्ट होने पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नई वाचा की स्थापना से उसने प्रथम वाचा को पुराना ठहराया, और जो वस्तु पुरानी और जीर्ण हो जाती है उसका मिट जाना अनिवार्य है।