Hebrews 9:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah naheen ki vah apane ap ko bar bar chaddhaa, jaaisa ki mahayajak praati varsha doosare ka lohoo liye paavitrasthan men pravesh kiya karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह नहीं कि वह अपने आप को बार बार चढ़ाए, जैसा कि महायाजक प्रति वर्ष दूसरे का लहू लिये पवित्रस्‍थान में प्रवेश किया करता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और न ही अपना बार-बार बलिदान चढ़ाने के लिए उसने स्वर्ग में उस प्रकार प्रवेश किया जैसे महायाजक उस लहू के साथ, जो उसका अपना नहीं है, परम पवित्र स्थान में हर साल प्रवेश करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पार्थिव आराधना-स्‍थल का महापुरोहित किसी दूसरे का रक्‍त ले कर प्रतिवर्ष पवित्र-स्‍थान में प्रवेश करता है। परन्‍तु मसीह को उसी तरह बार-बार अपने को अर्पित करने की आवश्‍यकता नहीं है।
Hindi Bible HHBD
यह नहीं कि वह अपने आप को बार बार चढ़ाए, जैसा कि महायाजक प्रति वर्ष दूसरे का लोहू लिये पवित्रास्थान में प्रवेश किया करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Maseeh ke bahut dafe apne aap ke bali nai chaṛhaay ke raha. U weisan baṛa paadri nai raha jiske saal saal pawitr jagha pe jaay ke jaanwar ke khuun ke balidaan chaṛhaawe ke paṛat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह नहीं कि वह अपने आप को बार–बार चढ़ाए, जैसा कि महायाजक प्रति वर्ष दूसरे का लहू लिए पवित्रस्थान में प्रवेश किया करता है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए नहीं कि वह अपने आपको बार-बार चढ़ाए—जिस प्रकार महायाजक प्रतिवर्ष दूसरे का लहू लेकर पवित्र स्थान में प्रवेश करता है—
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
स्थिति ऐसी भी नहीं कि वह स्वयं को बलि स्वरूप बार-बार भेंट करेंगे, जैसे महापुरोहित परम पवित्र स्थान में वर्ष-प्रतिवर्ष उस बलि-लहू को लेकर प्रवेश किया करता था, जो उसका अपना लहू नहीं होता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह नहीं कि वह अपने आपको बार बार चढ़ाए, जैसा कि महायाजक प्रतिवर्ष दूसरे का लहू लिये पवित्रस्थान में प्रवेश किया करता है।