Hebrews 9:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us men sone kee dhoopadanee, aur charon or sone se maddha hua vacha ka sandook aur is men manna se bhra hua sone ka martaban aur haroon kee chhdee jis men fool fal a gaae the aur vacha kee pattyaian theen.
Hindi 2017 (नया नियम)
उस में सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का संदूक और इस में मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिस में फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियाँ थीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसमें सुगन्धित सामग्री के लिए सोने की वेदी और सोने की मढ़ी वाचा की सन्दूक थी। इस सन्दूक में सोने का बना मन्ना का एक पात्र था, हारून की वह छड़ी थी जिस पर कोंपलें फूटी थीं तथा वाचा के पत्थर के पतरे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ धूपदान की स्वर्णमय वेदी और विधान की स्वर्ण से मढ़ी हुई मंजूषा थी। मंजूषा में “मन्ना” से भरा हुआ स्वर्णमय पात्र था, हारून की छड़ी थी, जो पल्लवित हो उठी थी, और विधान की शिला-पट्टियां थीं
Hindi Bible HHBD
उस में सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का संदूक और इस में मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिस में फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियां थीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sona ke bedi jisman agarbatti jaraawa jaat raha, u pawitr jagha pe raha. Sona se chaṛhaawal sacred chesṭ (box) bhi wahiñ raha, aur uske bhittar teen cheej raha. Pahila, huañ ek sona ke bartan raha jisman mana (ḍezaṭ ke khaana) bhara raha. Fir huañ pe Eran ke ḍanḍa raha jisman se fal fuul nikaris raha, aur dui fleṭ patthar raha jisman aagya likhaan raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसमें सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का सन्दूक और इसमें मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिसमें फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियाँ थीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसमें धूप जलाने के लिए सोने की एक वेदी और चारों ओर से सोने से मढ़ा हुआ वाचा का संदूक था, जिसमें मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान, हारून की अंकुरित हुई लाठी और वाचा की पटियाँ थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां धूप के लिए सोने की वेदी, सोने की पत्रियों से मढ़ी हुई वाचा का संदूक, जिसमें मन्ना से भरा सोने का बर्तन, हमेशा कोमल पत्ते लगते रहनेवाली हारोन की लाठी तथा वाचा की पटियां रखे हुए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसमें सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का सन्दूक और इसमें मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिसमें फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियाँ थीं।