Hosea 1:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab yahova ne hosho ke dara paahile paahil baten kee, tab us ne hosho se yah kaha, jakar aek veshya ko apanee patnee bana le, aur usake kukarma ke ladkebalon ko apane ladkebale kar le, kyonaki yah desh yahova ke peechhe chalana chhodkar veshya ka sa bahut kam karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
होशे के लिये यह यहोवा का पहला सन्देश था। यहोवा ने कहा, “जा, और एक वेश्या से विवाह कर ले फिर उस वेश्या से संतान पैदा कर। क्यों क्योंकि इस देश के लोग वेश्या का सा आचरण कर रहे हैं। वे यहोवा के प्रति सच्चे नहीं रहे हैं। उन्होंने यहोवा को त्याग दिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु का सन्‍देश होशे के माध्‍यम से यों आरम्‍भ हुआ: प्रभु ने होशे को आदेश दिया, ‘जा, किसी वेश्‍या स्‍त्री से विवाह कर और उससे सन्‍तान उत्‍पन्न कर। यह सन्‍तान भी अपनी मां के समान निष्‍ठावान नहीं होगी। इस देश ने मुझ-प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दिया है, और यह अन्‍य देवताओं की पूजा करने लगा है। यह देश वेश्‍या के समान मेरे प्रति निष्‍ठावान नहीं रहा।’
Hindi Bible HHBD
जब यहोवा ने होशे के द्वारा पहिले पहिल बातें कीं, तब उस ने होशे से यह कहा, जाकर एक वेश्या को अपनी पत्नी बना ले, और उसके कुकर्म के लड़केबालों को अपने लड़केबाले कर ले, क्योंकि यह देश यहोवा के पीछे चलना छोड़कर वेश्या का सा बहुत काम करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोवा ने होशे के द्वारा पहले पहल बातें कीं, तब उसने होशे से यह कहा, “जाकर एक वेश्या को अपनी पत्नी बना ले, और उसके कुकर्म के बच्‍चों को अपने बच्‍चे कर ले, क्योंकि यह देश यहोवा के पीछे चलना छोड़कर वेश्या का सा बहुत काम करता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी बात को शुरू करते हुए याहवेह ने होशिया से यह कहा, “जाओ, और किसी वेश्या से शादी कर लो और उससे बच्‍चे पैदा करो, क्योंकि एक व्यभिचारी पत्नी की तरह यह देश याहवेह से विश्वासघात करने का अपराधी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोवा ने होशे के द्वारा पहले-पहल बातें की, तब उसने होशे से यह कहा, “जाकर एक वेश्या को अपनी पत्नी बना ले, और उसके कुकर्म के बच्चों को अपने बच्चे कर ले, क्योंकि यह देश यहोवा के पीछे चलना छोड़कर वेश्या का सा बहुत काम करता है।”