Hosea 1:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah sree fir garbhvatee hui aur usake aek bettee utpann hui. tab yahova ne hosho se kaha, usaka nam loroohama rakh kyonki maain israael ke gharane men fir kabhee daya karake unaka aparadha kisee prakar se kshama n karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद गोमेर फिर गर्भवती हुई और उसने एक कन्या को जन्म दिया। यहोवा ने होशे से कहा, “इस कन्या का नाम लोरूहामा रख। क्यों क्यौंकि मैं अब इस्राएल के वंश पर और अधिक दया नहीं दिखाऊँगा। मैं उन्हें क्षमा नहीं करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गोमेर पुन: गर्भवती हुई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। प्रभु ने होशे से यह कहा, ‘तू पुत्री का नाम लो-रूहामाह रख, क्योंकि मैं फिर कभी इस्राएल वंश पर दया नहीं करूंगा; उसे कदापि क्षमा नहीं करूंगा।
Hindi Bible HHBD
और वह स्त्री फिर गर्भवती हुई और उसके एक बेटी उत्पन्न हुई। तब यहोवा ने होशे से कहा, उसका नाम लोरूहामा रख; क्योंकि मैं इस्राएल के घराने में फिर कभी दया करके उनका अपराध किसी प्रकार से क्षमा न करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह स्त्री फिर गर्भवती हुई और उसके एक बेटी उत्पन्न हुई। तब यहोवा ने होशे से कहा, “उसका नाम लोरुहामा रख; क्योंकि मैं इस्राएल के घराने पर फिर कभी दया करके उनका अपराध किसी प्रकार से क्षमा न करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गोमेर फिर गर्भवती हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया. तब याहवेह ने होशेआ को कहा, “तुम उसका नाम लो-रुहामाह रखो, क्योंकि अब मैं इस्राएल के प्रति कोई प्रेम नहीं दिखाऊंगा, और उन्हें किसी प्रकार से क्षमा नहीं करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह स्त्री फिर गर्भवती हुई और उसके एक बेटी उत्पन्न हुई। तब यहोवा ने होशे से कहा, “उसका नाम लोरुहामा # रख; क्योंकि मैं इस्राएल के घराने पर फिर कभी दया करके उनका अपराध किसी प्रकार से क्षमा न करूँगा।