Hosea 10:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aepraaim seekhee hui baachhyai haai, jo ann danvane se prasann hotee haai, parantu maain ne usakee sundar gardan par jua rakha haai maain aepraaim par savar chaddhaunga yahooda hal, aur yakoob henga kheenchega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“एप्रैम उस सुधारी हुई जवान गाय के समान है जिसे खलिहान में अनाज पर गहाई के लिये चलना अच्छा लगता है। मैं उसके कंधों पर एक उत्तम जुवा रखूँगा। मैं एप्रैम पर रस्सी लगाऊँगा। फिर यहूदा जुताई करेगा और स्वंय याकूब धरती को फोड़ेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम सीखी हुई कलोर है जो अन्न दांवना पसन्द करती है। मैंने उसकी सुन्दर गरदन पर अब तक जूआ नहीं रखा था, पर अब मैं एफ्रइम की गरदन पर जूआ रखूंगा; यहूदा को खेत जोतना ही होगा। याकूब हेंगा खींचेगा।
Hindi Bible HHBD
एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दांवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैं ने उसकी सुन्दर गर्दन पर जुआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊंगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दाँवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैं ने उसकी सुन्दर गर्दन पर जुआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊँगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एफ्राईम एक प्रशिक्षित बछिया है जिसे अन्न दांवना अच्छा लगता है; इसलिये मैं उसके सुंदर गर्दन पर एक जूआ रखूंगा. मैं एफ्राईम को हांकूंगा, यहूदाह को हल चलाना ज़रूरी है, और याकोब को मिट्टी तोड़ना ज़रूरी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दाँवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैंने उसकी सुन्दर गर्दन पर जूआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊँगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।