Hosea 10:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum ne dushttta ke liye hal jota aur anyay ka khet katta haai aur tum ne dhaekhe ka fal khaya haai. aur yah isaaliye hua kyonki tum ne apane kuvyavahar par, aur apane bahut se veeron par bhrosa rakha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुमने तो बदी का बीज बोया है और विपत्ति की फसल काटी है। तुमने अपने झूठ का फल भोगा है। ऐसा इसलिये हुआ कि तुमने अपनी शक्ति और अपने सैनिकों पर विश्वास किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने अधर्म का बीज बोया था; अत: तुमने अन्‍याय की फसल काटी और झूठ का फल खाया। तुमने अपने रथों पर भरोसा किया। तुम्‍हें अभिमान है कि तुम्‍हारे पास हजारों-हजार महायोद्धा हैं।
Hindi Bible HHBD
तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिये हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम ने दुष्‍टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। यह इसलिये हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर तुमने दुष्टता का रोपण किया है, और बुराई का फसल काटा है, तुमने छल-प्रपंच का फल खाया है. क्योंकि तुम अपने स्वयं के बल और अपने योद्धाओं की बड़ी संख्या पर निर्भर रहे हो,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिए हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।