Hosea 12:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya gilad kukarmee naheen? ve poore chhlee ho gaae haain. gilgal men baail baali kiae jate haai, varan unakee veadiyan un ddheron ke saman haain jo khet kee reghaariyon ke pas hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु गिलाद में फिर भी पाप है। वहाँ व्यर्थ की अनेक वस्तुएँ हैं। गिलाद में लोग बैलों की बलियाँ अर्पित करते हैं। उनकी बहुत सी वेदियाँ इस प्रकार की हैं, जैसे जुते हुए खेत में मिट्टी की पंक्तियाँ हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि गिलआद में अधर्म है, तो उनका विनाश निश्चित है। यदि वे गिलगाल में बैल की बलि चढ़ाते हैं तो उनकी वेदियों के ढेर लग जाएंगे, जैसे जुते हुए खेत के समीप पत्थरों के ढेर।
Hindi Bible HHBD
क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिल्गाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन उनकी वेदियां उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिलगाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन् उनकी वेदियाँ उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या गिलआद दुष्ट है? इसके लोग बेकार हैं! क्या वे गिलगाल में बैलों का बलिदान करते हैं? उनकी वेदियां जोते गये खेत में पत्थरों के ढेर के समान होंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिलगाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन् उनकी वेदियाँ उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।