Hosea 12:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aepraaim ne atyant ris dilai haai isaliye usaka kiya hua koon usee ke upar bana rahega, aur us ne apane parameshvar ke nam men jo batta lagaya haai, vah usakee ko lauttata jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु एप्रैम ने यहोवा को बहुत अधिक कुपित कर दिया। एप्रैम ने बहुत से लोगों को मार डाला। सो उसके अपराधों के लिये उसको दण्ड दिया जायेगा। उसका स्वामी (यहोवा) उससे उसकी लज्जा सहन करवायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम ने प्रभु को उकसाया है कि वह उससे बहुत नाराज हो। अत: उसका स्‍वामी उसकी हत्‍या के लिए उसे ही दोषी ठहराएगा! ईश-निंदा का प्रतिफल उसके ही माथे पर मढ़ेगा।
Hindi Bible HHBD
एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिये उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उस ने अपने परमेश्वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसकी को लौटाता जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिये उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उस ने अपने परमेश्‍वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसी को लौटाया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर एफ्राईम ने याहवेह के क्रोध को बहुत भड़काया है; उसका प्रभु उसके द्वारा किए गये खून का दोष उसी पर रहने देगा और उसके अनादर के लिये उसको बदला चुकाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिए उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उसने अपने परमेश्वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसी को लौटाया जाएगा।