Hosea 13:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
chahe vah apane bhaiyon se adhaik foolen-fale, taubhee puravai us par chalegee, aur yahova kee or se maroosthl se aaegee, aur usaka kund sookhega aur usaka sota nirjan ho jaaega. usakee rakhee hui sab manabhavanee vastuen vah loott le jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल निज बंधुओं के बीच बढ़ रहा है किन्तु पवन पुरवाई आयेगी। वह यहोवा को आंधी मरूस्थल से आयेगी, और इस्राएल के कुएँ सूखेंगे। उसका पानी का सोता सूख जायेगा। वह आँधी इस्राएल के खजाने से हर मूल्यवान वस्तु को ले जायेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम अपने भाई-बन्‍धुओं के मध्‍य फले- फूलेगा, पर पूरवी वायु, प्रभु का पवन उस पर बहेगा, वह निर्जन प्रदेश से उठेगा। एफ्रइम का जल-कुण्‍ड सूख जाएगा; उसका झरना निर्जल हो जाएगा। वह उसके बहुमूल्‍य वस्‍तुओं का भण्‍डार खाली कर देगा।
Hindi Bible HHBD
चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूलें- फलें, तौभी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरूस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जन हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएं वह लूट ले जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूले–फले, तौभी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरुस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जल हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएँ वह लूट ले जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यद्यपि वह अपने भाइयों के बीच उन्‍नति करे. एक पूर्वी हवा याहवेह की ओर से मरुस्थल से बहेगी; उसके सोतों से पानी का फूटना बंद हो जाएगा और उसका कुंआ सूख जाएगा. उसके गोदाम में रखी सब बहुमूल्य चीज़ें लूट ली जाएंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूले-फले, तो भी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरुस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जल हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएँ वह लूट ले जाएगा।