Hosea 13:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
samariya doshaee ttharega, kyonaki us ne apane parameshvar se balava kiya haai ve talavar se mare jaaenge, unake bachche pattke jaaenge, aur unakee garbhvatee striayan cheer daleen jaaengee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शोमरोन को दण्ड दिया जायेगा क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से मुख फेरा था। इस्राएली तलवारों से मार दिये जायेंगे उनकी संतानों के चिथड़े उड़ा दिये जायेंगे। उनकी गर्भवती स्त्रियाँ चीर कर खोल दी जायेंगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सामरी राज्य ने अपने परमेश्वर से विद्रोह किया था, अत: उसे अपने कुकर्म क फल भुगतना पड़ेगा। सामरी राज्य के निवासी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, शत्रु उनके बच्चों को भूमि पर पटकेंगे, वे गर्भवती स्त्रियों का पेट चीरेंगे।
Hindi Bible HHBD
सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उस ने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएंगे, उनके बच्चे पटके जाएंगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियां चीर डालीं जाएंगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उस ने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएँगे, उनके बच्चे पटके जाएँगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियाँ चीर डाली जाएँगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अवश्य है कि शमरिया के लोग अपने अपराध का दंड भोगें, क्योंकि उन्होंने अपने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया है. वे तलवार से मारे जाएंगे; उनके छोटे बच्चों को भूमि पर पटक दिया जाएगा, और उनकी गर्भवती स्त्रियों के पेट फाड़ दिए जाएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएँगे, उनके बच्चे पटके जाएँगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियाँ चीर डाली जाएँगी।