Hosea 13:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan ve bhor ke megha, tadke sookh janevalee os, khlihan par se andhaee ke mare udnevalee boosee, ya chimanee se nikalate huae dhooaen ke saman honge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसी कारण वे लोग शीघ्र ही नष्ट हो जायेंगे। वे लोग सुबह की उस धुंध के समान होंगे जो आती है और फिर शीघ्र ही गायब हो जाती है। इस्राएली उस भूसे के समान होंगे जिसे खलिहान में उड़ाया जाता है। इस्राएली उस धुँए के समान होंगे जो किसी चिमनी से उठता है और लुप्त हो जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: वे सबेरे के कुहरे के समान अथवा प्रात: काल की ओस की बूंद के सदृश लुप्त हो जाएंगे। वे खलियान से उड़नेवाले भूसे के समान या चिमनी से निकलनेवाले धुएँ के सदृश उड़ जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जानेवाली ओस, खलिहान पर से आंधी के मारे उड़नेवाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धूएं के समान होंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जानेवाली ओस, खलिहान पर से आँधी के मारे उड़नेवाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धूएँ के समान होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये वे सुबह के कोहरे, सुबह के ओस के समान हैं जो गायब हो जाती है, वे खलिहान की भूसी के समान हैं जो घूमते हुए उड़ जाती है, या वे खिड़की से बाहर आते धुएं के समान हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जानेवाली ओस, खलिहान पर से आँधी के मारे उड़नेवाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धुएँ के समान होंगे।