Hosea 13:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain bachche chheenee hui reechhnee ke saman banakar unako miloonga, aur unake day kee jhlilee ko faaoonga, aur sinh kee nain unako vaheen kha daloonga, jaaise bana-pashu unako faad dale..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन पर उस रींछनी की तरह झपट पड़ूँगा, जिससे उसके बच्चे छीन लिये गये हों। मैं उन पर हमला करूँगा। मैं उनकी छातियाँ चीर फाड़ दूँगा। मैं उस सिंह या किसी दूसरे ऐसे हिंसक पशु के समान हो जाऊँगा जो अपने शिकार को फाड़ कर खा रहा होता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे रीछनी अपना बच्‍चा छिनने पर शिकारी पर टूटती है, वैसे ही मैं तुम पर टूट पड़ूंगा और तुम्‍हारा कलेजा फाड़ डालूंगा। मैं सिंह के समान तुम्‍हें खा जाऊंगा, जंगली जानवर के सदृश तुम्‍हें चीर-फाड़ दूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बनकर उनको मिलूंगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाडूंगा, और सिंह की नाईं उनको वहीं खा डालूंगा, जैसे बन- पशु उनको फाड़ डाले।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं बच्‍चे छीनी हुई रीछनी के समान बनकर उनको मिलूँगा, और उनके हृदय की झिल्‍ली को फाड़ूँगा, और सिंह के समान उनको वहीं खा डालूँगा, जैसे वन–पशु उनको फाड़ डाले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उनके लिये उस मादा भालू के समान बन जाऊंगा, जिसके बच्‍चे छीन लिये गये हैं, मैं उन पर हमला करूंगा और उन्हें फाड़ डालूंगा; एक सिंह के समान मैं उन्हें फाड़ डालूंगा, एक जंगली जानवर उन्हें फाड़कर अलग-अलग कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बनकर उनको मिलूँगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाड़ूँगा, और सिंह के समान उनको वहीं खा डालूँगा, जैसे वन-पशु उनको फाड़ डाले।