Hosea 14:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain unakee bhttk jane kee adat ko door karoonga maain sentament un se praem karoonga, kyonki mera krodha un par se utar gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “उन्होंने मुझे त्याग दिया। मैं उन्हें इसके लिये क्षमा कर दूँगा। मैं उन्हें मुक्त भाव से प्रेम करुँगा। मैं अब उन पर क्रोधित नहीं हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है: ‘मैं उनके विश्वासघात के रोग को स्वस्थ करूंगा; मैं मुक्त रूप से उनसे प्रेम करूंगा। मेरा क्रोध उनसे दूर हो गया है।
Hindi Bible HHBD
मैं उनकी भटक जाने की आदत को दूर करूंगा; मैं सेंतमेंत उन से प्रेम करूंगा, क्योंकि मेरा क्रोध उन पर से उतर गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उनकी भटक जाने की आदत को दूर करूँगा; मैं सेंतमेंत उन से प्रेम करूँगा, क्योंकि मेरा क्रोध उन पर से उतर गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं उनकी बेवफ़ाई को दूर करूंगा, और स्वछंद रूप से उन्हें प्रेम करूंगा, क्योंकि मेरा क्रोध उनके ऊपर से हट गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनकी भटक जाने की आदत को दूर करूँगा #; मैं सेंत-मेंत उनसे प्रेम करूँगा, क्योंकि मेरा क्रोध उन पर से उतर गया है।