Hosea 2:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain usake parva, naye chand aur vishraamadin adi sab niyat samayon ke utsavon ka ant kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं (परमेश्वर) उससे उसकी सारी हँसी खुशी छींन लूँगा। मैं उसके वार्षिक उत्सवों, नये चाँद की दावतों और विश्राम के दिनों के उत्सवों का अंत कर दूँगा। मैं उसकी सभी विशेष दावतों को रोक दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके आनन्द-उत्सवों का, यात्रा-पर्वों, नवचंद्र-पर्वों, विश्राम-दिवसों और सब निर्धारित पर्वों का मैं अन्त कर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
और मैं उसके पर्व, नये चांद और विश्रामदिन आदि सब नियत समयों के उत्सवों का अन्त कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उसके पर्व, नये चाँद और विश्रामदिन आदि सब नियत समयों के उत्सवों का अन्त कर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उसके सब उत्सवों को बंद कर दूंगा: उसके वार्षिक त्योहार, उसके नये चांद का उत्सव, उसके शब्बाथ का उत्सव—उसके सब निर्धारित त्योहारों को बंद कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं उसके पर्व, नये चाँद और विश्रामदिन आदि सब नियत समयों के उत्सवों का अन्त कर दूँगा।