Hosea 2:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve din jin men vah bal devataon ke liye dhoop jalatee, aur natth aur har pahine apane yaron ke peechhe jatee aur mujhko boole rahatee thee, un dinon ka dand maain use doonga, yahova kee yahee vanee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वह बाल की सेवा किया करती थी, इसलिये मैं उसे दण्ड दूँगा। वह बाल देवताओं के आगे धूप जलाया करती थी। वह आभूषणों से सजती और नथ पहना करती थी। फिर वह अपने प्रेमियों के पास जाया करती और मुझे भूल जाती।” यहोवा ने यह कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बअल देवताओं के पर्व-दिवसों पर उसने उनके लिए धूप-द्रव्‍य जलाए थे; उसने नत्‍थ और हार पहिनकर स्‍वयं को सजाया था; और मुझ-प्रभु को भूलकर अपने प्रेमियों से अभिसार करने गई थी। मैं उसको इन सब कार्यों के लिए दण्‍ड दूंगा। यह प्रभु की वाणी है
Hindi Bible HHBD
और वे दिन जिन में वह बाल देवताओं के लिये धूप जलाती, और नत्थ और हार पहिने अपने यारों के पीछे जाती और मुझको भूले रहती थी, उन दिनों का दण्ड मैं उसे दूंगा, यहोवा की यही वाणी है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे दिन जिन में वह बाल देवताओं के लिये धूप जलाती, और नत्थ और हार पहिने अपने यारों के पीछे जाती और मुझ को भूले रहती थी, उन दिनों का दण्ड मैं उसे दूँगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उसे उस बात के लिये दंड दूंगा कि उसने बाल देवताओं के लिये धूप जलाया; वह अपने आपको नथनी और गहनों से सजाती, और अपने प्रेमियों के पीछे जाती थी, पर मुझको वह भूल गई,” याहवेह की घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे दिन जिनमें वह बाल देवताओं के लिये धूप जलाती, और नत्थ और हार पहने अपने यारों के पीछे जाती और मुझ को भूले रहती थी, उन दिनों का दण्ड मैं उसे दूँगा, यहोवा की यही वाणी है।