Hosea 2:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah apane yaron ke peechhe chalane se bhee n paaegee aur unhen ddoonddhne se bhee n paaegee. tab vah kahegee, maain apane pahile paati ke pas fir jaungee, kyonaki meree paahilee dasha is samay kee dasha se achchhee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह अपने प्रेमियों के पीछे भागेगी किन्तु वह उन्हें प्राप्त नही कर सकेगी। वह अपने प्रेमियों को ढूँढ़ती फिरेगी किन्तु उन्हे ढूँढ़ नहीं पायेगी। फिर वह कहेगी, ‘मैं अपने पहले पति (परमेश्वर) के पास लौट जाऊँगी। जब मैं उसके साथ थी, मेरी जीवन बहुत अच्छा था। आज की अपेक्षा, उन दिनों मेरा जीवन अधिक सुखी था।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने प्रेमियों का पीछा करेगी, पर वह उन्हें पकड़ न पाएगी, वह उन्हें खोजेगी, पर वह उन्हें पा न सकेगी। तब वह यह कहेगी: ‘मैं अपने पुराने पति के पास लौट जाऊंगी; क्योंकि मेरी उस समय की स्थिति आज की स्थिति से अच्छी थी।’
Hindi Bible HHBD
वह अपने यारों के पीछे चलने से भी न पाएगी; और उन्हें ढूंढ़ने से भी न पाएगी। तब वह कहेगी, मैं अपने पहिले पति के पास फिर जाऊंगी, क्योंकि मेरी पहिली दशा इस समय की दशा से अच्छी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने यारों के पीछे चलने से भी उन्हें न पाएगी; और उन्हें ढूँढ़ने से भी न पाएगी। तब वह कहेगी, ‘मैं अपने पहले पति के पास लौट जाऊँगी, क्योंकि मेरी पहली दशा इस समय की दशा से अच्छी थी।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपने प्रेमियों का पीछा करेगी पर उन्हें पकड़ नहीं सकेगी; वह उन्हें खोजेगी पर वे उसे नहीं मिलेंगे. तब वह कहेगी, ‘मैं पहले के समान अपने पति के पास लौट जाऊंगी, क्योंकि तब मेरी स्थिति अब की अपेक्षा बेहतर थी.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने यारों के पीछे चलने से भी उन्हें न पाएगी; और उन्हें ढूँढ़ने से भी न पाएगी। तब वह कहेगी, ‘मैं अपने पहले पति के पास फिर लौट जाऊँगी, क्योंकि मेरी पहली दशा इस समय की दशा से अच्छी थी।’