Hosea 4:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve khaaenge to sahee, parantu trapt n honge, aur veshyagaman to karenge, parantu n baddhenge kyonaki unhon ne yahova kee or man lagana chhod diya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे खाना तो खायेंगे किन्तु उन्हे तृप्ति नहीं होगी! वे वेश्यागमन तो करेंगे किन्तु उनके संतानें नहीं होंगी। ऐसा क्यों क्योंकि उन्होंने यहोवा को त्याग दिया और वे वेश्याओं के जैसा हो गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे खाएंगे, पर सन्‍तुष्‍ट न होंगे। सन्‍तान-उत्‍पत्ति के लिए अन्‍य देवताओं की पूजा करेंगे, पर उनको सन्‍तान न होगी; क्‍योंकि उन्‍होंने अपनी वेश्‍यावृत्ति के लिए मुझ-प्रभु को त्‍याग दिया है।
Hindi Bible HHBD
वे खाएंगे तो सही, परन्तु तृप्त न होंगे, और वेश्यागमन तो करेंगे, परन्तु न बढ़ेंगे; क्योंकि उन्हों ने यहोवा की ओर मन लगाना छोड़ दिया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे खाएँगे तो सही, परन्तु तृप्‍त न होंगे, और वेश्यागमन तो करेंगे, परन्तु न बढ़ेंगे; क्योंकि उन्होंने यहोवा की ओर मन लगाना छोड़ दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“वे खाएंगे पर उनके पास पर्याप्‍त भोजन नहीं होगा; वे व्यभिचार में लिप्‍त होंगे पर बढ़ेंगे नहीं, क्योंकि उन्होंने याहवेह को छोड़ दिया है
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे खाएँगे तो सही, परन्तु तृप्त न होंगे, और वेश्‍यागमन तो करेंगे, परन्तु न बढ़ेंगे; क्योंकि उन्होंने यहोवा की ओर मन लगाना छोड़ दिया है।