Hosea 4:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye jo praja kee dasha hogee, vahee yajak kee bhee hogee maain unake chalachalan ka dand doonga, aur unake kamon ke anukool unhen badala doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये याजक लोगों से कोई भिन्न नही रह गये थे। मैं उन्हें उनके कर्मो का दण्ड दूँगा। उन्होंने जो बुरे काम किये हैं, मैं उनसे उनका बदला चुकाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो दशा लोगों की होगी वही पुरोहितों की भी होगी! मैं उनके आचरण के लिए उन्हें दण्ड दूंगा, मैं उनके कामों के अनुरूप उन्हें प्रतिफल दूंगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये जो प्रजा की दशा होगी, वही याजक की भी होगी; मैं उनके चालचलन का दण्ड दूंगा, और उनके कामों के अनुकूल उन्हें बदला दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जो प्रजा की दशा होगी, वही याजक की भी होगी; मैं उनके चालचलन का दण्ड दूँगा, और उनके कामों के अनुकूल उन्हें बदला दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और यह ऐसा ही होगा: जैसे लोगों की दशा, वैसे पुरोहितों की दशा. मैं उन दोनों को उनके चालचलन का दंड दूंगा और उन्हें उनके कार्यों का बदला दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जो प्रजा की दशा होगी, वही याजक की भी होगी; मैं उनके चाल चलन का दण्ड दूँगा, और उनके कामों के अनुकूल उन्हें बदला दूँगा।