Hosea 7:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab maain israael ko changa karata hoon tab aepraaim ka adharma aur shaemaron kee buraiyan pragatt ho jatee haain ve chhl se kam karate haai, chor bheetar ghausata, aur dakuon ka dal bahar chheen leta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं इस्राएल को चंगा करूँगा! लोग एप्रैम के पाप जान जायेंगे, लोगों के सामने शोमरोन के झूठ उजागर होंगे। लोग उन चारों के बारे में जान जायेंगे जो नगर में आते जाते रहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब-जब मैं अपने निज लोगों की समृद्धि लौटाना चाहता हूं, जब-जब मैं इस्राएल को स्वस्थ करना चाहता हूं, तब-तब एफ्रइम का भ्रष्टाचार, तब-तब सामरी राज्य के कुकर्म मेरे सम्मुख प्रकट हो जाते हैं। लोग विश्वासघात करते हैं। चोर घरों में सेंध लगाते हैं; और डाकू घर के बाहर लूटते हैं।
Hindi Bible HHBD
जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूं तब एप्रैम का अधर्म और शोमरोन की बुराइयां प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूँ तब एप्रैम का अधर्म और शोमरोन की बुराइयाँ प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं इस्राएल को चंगा करूंगा, एफ्राईम के पाप और शमरिया के अपराध प्रगट किए जाएंगे. वे धोखा देते हैं, चोर घरों में चोरी करते हैं, लुटेरे गलियों में लूटमार करते हैं;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूँ तब एप्रैम का अधर्म और सामरिया की बुराइयाँ प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।