Hosea 7:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve sab ke sab vyabhaicharee haain ve us tandoor ke saman haain jisako pakanevala garma karata haai, par jab tak atta goondha naheen jata aur khmeer se fool naheen chukata, tab tak vah ag ko naheen usakata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तंदूर पर पकाने वाला रोटी के लिये आटा गूँथता है। वह तंदूर में रोटी रखा करता है। किन्तु वह आग को तब तक नहीं दहकाता जब तक की रोटी फूल नहीं जाती है। किन्तु इस्राएल के लोग उस नान बाई से नहीं हैं। इस्राएल के लोग हर समय अपनी आग दहकाये रखते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे सब व्‍यभिचारी हैं। वे धधकता हुआ तन्‍दूर हैं; जिसकी आग को रसोइया तब तक नहीं उकसाता जब तक वह आटा गूंध नहीं लेता, और आटा खमीर से फूल नहीं उठता!
Hindi Bible HHBD
वे सब के सब व्यभिचारी हैं; वे उस तन्दूर के समान हैं जिसको पकानेवाला गर्म करता है, पर जब तक आटा गूंधा नहीं जाता और खमीर से फूल नहीं चुकता, तब तक वह आग को नहीं उसकाता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे सब के सब व्यभिचारी हैं, वे उस तन्दूर के समान हैं जिसको पकानेवाला गर्म करता है, पर जब तक आटा गूँधा नहीं जाता और खमीर से फूल नहीं चुकता, तब तक वह आग को नहीं उसकाता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सबके सब व्यभिचारी हैं, एक जलते हुए चूल्हे के समान जिसकी आग को रोटी बनानेवाला तब तक तेज नहीं करता जब तक वह आटा गूंधकर पकाने के लिए तैयार नहीं कर लेता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे सब के सब व्यभिचारी हैं; वे उस तन्दूर के समान हैं जिसको पकानेवाला गर्म करता है, पर जब तक आटा गूँधा नहीं जाता और ख़मीर से फूल नहीं चुकता, तब तक वह आग को नहीं उकसाता।