Hosea 8:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve mere liye baalidan to karate haai, aur pashu baali bhee karate haai, parantu usaka fal mans hee haai ve ap hee use khate haain parantu yahova un se prasann naheen hota. ab vah unake adharma kee suadhai lekar unake pap ka dand dega ve misr men lautt jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों को बलियां भाती थी, वे माँस का चढ़ावा चढ़ाते थे और उसको खाया करते थे। यहोवा उनके बलिदानों को नहीं स्वीकारता हैं। वह उनके पापों को याद रखता है, वह उनको दण्डित करेगा, उनको मिस्र बन्दी के रूप में ले जाया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली बलि चढ़ाना पसंद करते हैं। वे मुझे पशु-बलि चढ़ाते हैं, और स्‍वयं मांस खा जाते हैं! पर मैं–प्रभु बलि पसंद नहीं करता। अब मैं उनके अधर्म को स्‍मरण करूंगा, और उनके पाप-कर्मों के लिए उन्‍हें दण्‍ड दूंगा। वे मिस्र देश की गुलामी में लौट जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशु बलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल मांस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उन से प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मि में लौट जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशु बलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल मांस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उनसे प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यद्यपि वे मुझे भेंट के रूप में बलिदान चढ़ाते हैं, और यद्यपि वे मांस खाते हैं, पर याहवेह उनसे खुश नहीं हैं. अब वह उनके दुष्ट कामों को याद करेंगे और उनके पापों के लिये दंड देंगे: वे मिस्र देश को लौटेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशुबलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल माँस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उनसे प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएँगे।